हरदा: भादूगांव में सर्पदंश से महिला की मौत, मक्का के खेत में काम करते समय सांप ने काटा
Harda, Harda | Nov 11, 2025 आज 11 नवंबर शाम 5 बजे जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ एएसआई श्रवण सिंह राजपूत ने बताया कि भादूगांव निवासी अनिता पति दिनेश इवने (28) को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका अनिता इवने सोमवार को गांव के दिनेश विश्वकर्मा के खेत में मक्का के भुट्टे निकाल रही थी।