कुल्लू: लगघाटी के दौरे से लौटे देवता वीर नाथ गौहरी, देव परंपरा का निर्वहन करने गए थे थाच
Kullu, Kullu | Sep 17, 2025 लगघाटी के थाच गांव से शराच के वीरनाथ देवता वापिस आ गए है। देवता आज बुधवार को अपने देवालय के लिए शराच से लाव-लश्कर के साथ वापिस आ गए है। ढालपुर में जब देवता वीरनाथ पहुंचे तो नरसिंगे, ढोल-नगाड़ों की स्वरलहरियों से माहौल गूंज उठा। देवता के गुर राजू और कारदार बीने राम ने कहा कि थाच में देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद देवता अपने देवालय की ओर लौट गए।