दो बीघा जमीन के विवाद में बड़े बेटे से परेशान वृद्ध दंपति पहुंचे एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार
मुरैना/ थाना माता बसैया क्षेत्र निवासी वृद्ध दंपति रामभजन बाल्मीक और लक्ष्मी बाल्मीक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपने ही बड़े बेटे से सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की। पीड़ित दंपति का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा पिछले तीन वर्षों से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।
वृद्ध दंपति ने बताया कि दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि बड़े बेटे ने करीब तीन साल पहले उनकी दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया और तब से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कई बार समझाने और विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन वापस दिलाने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कार्यालय में आवेदन देकर उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और न्याय की गुहार लगाई।