महासमुंद: महासमुंद में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न
महासमुंद में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। जिलेभर से चयनित विद्यार्थियों ने विभिन्न राउंड में अपना हुनर दिखाते हुए ज्ञान की रोशनी बिखेरी। शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय, महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का