लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र में मोन्था तूफान का असर, बारिश से धान की तैयार फसल नष्ट होने से किसानों की टूटी कमर
लालगंज तहसील क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:00 बजे से बे मौसम बारिश से धान की तैयार फसल खेतों में गिरकर चौपट हो गई। कुछ किसान फसल की कटाई भी करा चुके हैं। कई किसानों की धान की तैयार फसल खेतों में गिरकर नष्ट हो गई। किसानों को चिंता सताने लगी कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी थी। लेकिन वे मौसम बरसात के कारण अब फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।