कोल: अकराबाद में नींद के झोंके में अनियंत्रित हुई धान से लदी मैक्स पिकअप, गहरे गड्ढे में पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल
Koil, Aligarh | Nov 29, 2025 अकराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह तड़के एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में मैक्स चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।यह घटना गंगीरी पनेठी रोड पर हुई। कासगंज के गांव सनौड़ी निवासी अटल पुत्र महेश अपनी लोडर मैक्स में धान लादकर अलीगढ़ मंडी जा रहे थे।