उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के द्वितीय दिवस प्रथम सत्र में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल इंटर कॉलेज एवं कौशल्या देवी बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध एवं यातायात व्यवस्था का परीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होती पाई गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ दायित्व निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा एवं संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे। परीक्षा के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी की जा रही है।
@Uppolice @dcpskanpur