कुरई: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व ने कंबल वितरण अभियान शुरू किया
Kurai, Seoni | Nov 9, 2025 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा मानव-वन्यप्राणी द्वंद्व को रोकने और ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की गई है। रविवार को बताया गया कि इस अभियान के तहत वन क्षेत्र से लगे गांवों में रहने वाले लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए जा रहे है, ताकि वे जंगल में आग जलाने जैसी गतिविधियों से बचें जो वन्यजीवों के लिए खतरा बनती है।