कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास खंड कासगंज का किया औचक निरीक्षण, मनरेगा के 9 श्रमिक और जेई अनुपस्थित मिले
निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यस्थल पर केवल 4 श्रमिक उपस्थित मिले, जबकि विकास खंड की पंजिका में 13 लोगों की उपस्थिति दर्ज थी। जिलाधिकारी ने इस विसंगति को गंभीरता से लिया। इसके अतिरिक्त, जेई हरपाल सिंह तीन दिनों से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे मिली।