Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

विकास खण्ड अधिकारी पंचायत समिति शपथ ग्रहण समारोह की दी जानकारी परागपुर ।। News123 ।। विकास खंड परागपुर के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देहरा के एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रागपुर मीना शर्मा ने बताया कि परागपुर विकास खंड के सभी 23 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 8, 2026

MORE NEWS

तीन विकास खंडों के पंचायत समिति सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

पालमपुर, 8 जून ।। News123 ।। @रिपोर्ट ।। अतुल वर्मा ।।
पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन विकास खंडों पालमपुर, भवारना और पंचरुखी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पालमपुर स्थित 'आत्मा प्रोजेक्ट' के सभागार में आयोजित इस समारोह में एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

तीनों विकास खंडों के कुल 51 बीडीसी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इसमें विकास खंड पालमपुर के सभी 21 सदस्यों, जबकि भवारना और पंचरुखी विकास खंडों के 15-15 पंचायत समिति सदस्यों को आधिकारिक तौर पर पद की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए एसडीएम पालमपुर ने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान विभिन्न अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

तीन विकास खंडों के पंचायत समिति सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ पालमपुर, 8 जून ।। News123 ।। @रिपोर्ट ।। अतुल वर्मा ।। पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन विकास खंडों पालमपुर, भवारना और पंचरुखी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पालमपुर स्थित 'आत्मा प्रोजेक्ट' के सभागार में आयोजित इस समारोह में एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीनों विकास खंडों के कुल 51 बीडीसी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इसमें विकास खंड पालमपुर के सभी 21 सदस्यों, जबकि भवारना और पंचरुखी विकास खंडों के 15-15 पंचायत समिति सदस्यों को आधिकारिक तौर पर पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए एसडीएम पालमपुर ने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 8, 2026

परागपुर ।। News123 ।। ग्राम पंचायत चपलाह के प्रधान एवं हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर देविंदर कुमार पुत्र जगदीश सिंह ने पंचायत चुनाव में उन्हें समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। देविंदर कुमार ने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी शुभचिंतकों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत पूरे पंचायत क्षेत्र की जीत है।

परागपुर ।। News123 ।। ग्राम पंचायत चपलाह के प्रधान एवं हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर देविंदर कुमार पुत्र जगदीश सिंह ने पंचायत चुनाव में उन्हें समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। देविंदर कुमार ने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी शुभचिंतकों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत पूरे पंचायत क्षेत्र की जीत है।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 8, 2026

हिमाचल प्रदेश ।। News123 ।। कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने मुख्यमंत्री के न*शेड़ी वाले ब्यान को लेकर क्या कहा सुनें 👇

हिमाचल प्रदेश ।। News123 ।। कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने मुख्यमंत्री के न*शेड़ी वाले ब्यान को लेकर क्या कहा सुनें 👇

Dera Gopipur, Kangra | Jun 8, 2026

प्रधान अनीता कुमारी ने मतदाताओं का जताया आभार
प्रागपुर (कांगड़ा)।। News123 ।। ग्राम पंचायत कस्बा जगीर की नवनिर्वाचित प्रधान अनीता कुमारी पत्नी मनजीत सिंह जसवाल ने पंचायत चुनाव में उन्हें समर्थन और आशीर्वाद देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
अनीता कुमारी ने कहा कि पंचायतवासियों द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी।
उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा चुनाव अभियान में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र के लोगों से भविष्य में भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।

प्रधान अनीता कुमारी ने मतदाताओं का जताया आभार प्रागपुर (कांगड़ा)।। News123 ।। ग्राम पंचायत कस्बा जगीर की नवनिर्वाचित प्रधान अनीता कुमारी पत्नी मनजीत सिंह जसवाल ने पंचायत चुनाव में उन्हें समर्थन और आशीर्वाद देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। अनीता कुमारी ने कहा कि पंचायतवासियों द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा चुनाव अभियान में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र के लोगों से भविष्य में भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 7, 2026