तुरकौलिया: पूर्व सैनिक प्रभु सिंह हत्याकांड के नामजद अभियुक्त मुखिया अशरफ आलम पर एसपी ने सोमवार को ₹10,000 का इनाम घोषित किया
पूर्व सैनिक प्रभु सिंह हत्याकांड के नामजद अभियुक्त मुखिया अशरफ आलम पर एसपी ने सोमवार को₹10 हजार के इनाम की घोषणा की है। एएसपी शिवम धाकड़ ने सोमवार 5 बजे बताया कि उक्त मुखिया पर सैनिक पुत्र ने खाना के जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। जिससे वह फरार चल रहा है। वह तुरकौलिया प्रखंड के शंकर सैरैया उतरी पंचायत का मुखिया है।