पैलानी: विश्व हिंदू महासंघ के गौ रक्षा जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने इछावर गांव में संचालित गौशाला का किया निरीक्षण
Pailani, Banda | Nov 30, 2025 बांदा के जसपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत इछावर में संचालित स्थाई गौशाला का निरीक्षण विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने अपनी टीम के साथ आज दिन रविवार को किया है। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई खामियां मिली हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू गौ रक्षा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।