भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता 13 जून को सुबह 9.30 बजे पहुंचेंगी जगाधरी गुप्ता पैलेस में - भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
13 जून को जिला यमुनानगर के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता के स्वागत समारोह में पहुंचे - भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर संगठन की आज एक ऑनलाइन वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला यमुनानगर के सभी भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चौ के जिला अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष ,चेयरमैन आदि ने हिस्सा लिया ,बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रमों के कलस्टर ईंचार्ज वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर सैनी एवं रवि बतान ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम प्रवास पर जिला यमुनानगर में पहुंच रही हैं उनके स्वागत के लिए जगाधरी के गुप्ता पैलेस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ,सभी भाजपा कार्यकर्ता 13 जून को सुबह 9:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता और आमजन को लेकर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यक्रम को सफल करने के लिए भाजपा पदाधिकारीओ की डयूटियां लगाई और कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही जोर-शोर से इस कार्यक्रम की सफलता में जुट जाएं और सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से जोरदार प्रचार करें । भाजपा नेता रवि बतान ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी अपनी भूमिका को समझें और यह सुनिश्चित करें कि जिस कार्यकर्ता की जो जिम्मेदारी लगाई गई है वह जिम्मेदारी पूरी तरह से पूर्ण हो सके इसके लिए वह मेहनत ईमानदारी के साथ कार्य करें वह जल्द ही सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए जगाधरी आएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर सैनी ने कहा कि जिला यमुनानगर के लिए यह बड़ी बात है कि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का पहला कार्यक्रम जिला यमुनानगर को मिला है, जिला यमुनानगर संगठन की दृष्टि से पूरे हरियाणा में अलग पहचान रखता है और उन्हें उम्मीद है बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिला यमुनानगर इस गति को और तेज गति से आगे बढ़ाएगा, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन और संयम में रहकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता का स्वागत करें।