कैराना: गढ़ीदौलत गांव में मुखबिरी के शक में एक व्यक्ति पर हमला, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Nov 30, 2025 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में मेहरबान नामक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला मुखबिरी के शक में किया गया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने धमकी भी दी। वहीं, पीड़ित के परिजनों की ओर से पुलिस से शिकायत करते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।