अरवल: बैदराबाद बेलखारा रोड पर टेम्पो और कार की टक्कर, दो घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Dec 2, 2025 बैदराबाद बेलखारा रोड पर टेम्पु और चार पहिया वाहन की भयानक टक्कर में सरौती निवासी मुकेश रजवार और सुरेंद्र विन्द घायल हो गए। दोनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कर उपचार चल रहा है। इस हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व उप प्रमुख भास्कर कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों से हालचाल जाना।