परैया: मध्य विद्यालय कोसडीहरा में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक का विदाई समारोह आयोजित
Paraiya, Gaya | Nov 30, 2025 मध्य विद्यालय कोसडीहरा में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार दोपहर में किया गया। आहूत कार्यक्रम शामिल शिक्षक व ग्रामीणों ने विजय कुमार सिंह को माला पहनाकर उपहार देते हुए सम्मानित किया। साथ ही उनके सेवाकाल में विद्यालय के आधारभूत संरचना व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की है।