अगिआंव: धोबड़ी में युवक को गोली मारने पर 5 लोगों पर नामजद केस दर्ज, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी
Agiaon, Bhojpur | Nov 27, 2025 नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोबड़ी गांव में युवक को गोली मारने के मामले में जख्मी के बड़े पिता के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नारायणपुर थाना में केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाना शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।