चाईबासा: भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित
चाईबासा। गुरुवार को दिन के 4:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय बासाटोंटो में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चाईबासा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजू पांडे, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा , सतीश पूरी,भाजपा नेता जेबी तुबिद,प्रताप कटियार एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी नेता मौजूद थे।