जामा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, विधायक रहे मौजूद
Jama, Dumka | Sep 17, 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में बुधवार 3 बजे स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जामा विधायक डा लुईस मरांडी एवं उप प्रमुख के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जामा में संचालित तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 31 आरोग्य मंदिर में भी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।