देहरादून: टूटी दीवार। महिला हुई घायल।
देहरादून के राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास आज एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला दब गईं। आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा पोस्ट से मुख्य आरक्षी दीपक पंत के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
SDRF टीम ने बिना समय गंवाए युद्धस्तर पर रेस्क्यू कार्य शुरू किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल महिला की पहचान श्रीमती मनसा देवी (पत्नी घराहन सिंह, निवासी बिरगीर वाली) के रूप में हुई है। टीम ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देकर इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया।