*सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बदल रही ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर*
*पुनहदा पंचायत में सिंचाई योजनाओं के पुनर्स्थापन से किसानों को मिली रही नई उम्मीद, 360 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी सुदृढ़*
जहानाबाद जिले के *पुनहदा पंचायत के किसानों के लिए सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद द्वारा प्रारंभ किए जा रहे विभिन्न सिंचाई योजनाओं का पुनर्स्थापन एवं संपोषण कार्य किसी वरदान से कम नहीं है।* वर्षों से सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे किसानों को अब खरीफ मौसम में समय पर एवं नियंत्रित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है, जिससे उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी तथा आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी।
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के सफल नेतृत्व में कार्यरत सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद द्वारा पुनहदा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में सिंचाई योजनाओं के पुनर्स्थापन एवं संपोषण का कार्य कराया जा रहा है। *इस परियोजना के अंतर्गत 3 सीआर कम ब्रिज, 1 एचआर कम ब्रिज, 4 एसएलआर, 22 आउटलेट, 9.35 किलोमीटर कम्युनिकेशन चैनल तथा सेसंबा वीयर का पुनर्स्थापन एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इस योजना का लाभ पुनहदा पंचायत के पंडितपुर, श्रवणबिगहा, सिकंदरपुर, गुलाबगंज, पाण्डेयचक, ब्रह्मस्थल सहित आसपास के अनेक गांवों के किसानों को प्राप्त होगा तथा परियोजना के पूर्ण होने से लगभग 360 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।*
इस परियोजना के पूर्णोपरांत खरीफ मौसम में किसानों को समय पर पानी उपलब्ध होगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा सिंचाई के लिए किसानों की निर्भरता अन्य स्रोतों पर कम होगी। नियंत्रित जल प्रबंधन के कारण फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होने की संभावना है।
*पुनहदा पंचायत के एक लाभार्थी किसान ने बताया कि "इस सिंचाई योजना के पूर्ण होने से पुनहदा एवं आसपास के गांवों में पटवन व्यवस्था और बेहतर होगी। पानी की बर्बादी कम होगी तथा पुनहदा और गोनवा पंचायत के किसान मुख्य रूप से लाभान्वित होंगे। अब खेतों तक नियंत्रित तरीके से पानी पहुंचेगा, जिससे खेती करना और आसान हो जाएगा। हम इस महत्वपूर्ण सिंचाई योजना के क्रियान्वयन के लिए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।*
वहीं मखदुमपुर प्रखंड के नौगढ़ निवासी किसान शिव शंकर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि *इस सिंचाई परियोजना का लाभ सिर्फ हमारे गांव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गोनवा पंचायत के कोल्हुपुर, रसीदपुर, करौता सहित लगभग दस गांवों के किसानों को भी नियंत्रित एवं नियमित रूप से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होगा।परियोजना के अंतर्गत निर्मित चैनल एवं बराज के कारण जलजमाव की समस्या में कमी आएगी, जिससे अत्यधिक पानी के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से बचाव होगा। साथ ही जल संग्रहण की बेहतर व्यवस्था होने से आवश्यकता पड़ने पर किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिलता रहेगा।उन्होंने आगे कहा कि नहर के दूसरी ओर सड़क निर्माण होने से हमारे जैसे किसानों को अपनी कृषि उपज को पैक्स एवं बाजार तक पहुंचाने में काफी सुविधा होगी। पहले आवागमन में कठिनाई होती थी, लेकिन अब पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। इससे किसानों का समय और लागत दोनों की बचत होगी तथा ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी।*
अन्य ग्रामीणों ने भी पुनहदा पंचायत में किए जा रहे विभिन्न सिंचाई योजनाओं के पुनर्स्थापन एवं संपोषण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से कृषि कार्य अधिक सुगम होगा, जल प्रबंधन में सुधार आएगा तथा किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बिहार सरकार, जल संसाधन विभाग, सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह परियोजना इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि आधारभूत कृषि अवसंरचना के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ होने से न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
अंत में जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा जल संसाधनों के संरक्षण एवं समुचित उपयोग में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कृषि क्षेत्र को और अधिक समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं टिकाऊ बनाया जा सके।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar