धार: मांडू में 8वीं की छात्रा को परीक्षा परिणाम में दिखाया गया अनुपस्थित, छात्रा ने कहा- मैंने सभी 6 विषयों की परीक्षा दी थी
Dhar, Dhar | Mar 31, 2025 धार जिले के मांडू में शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा साक्षी यादव को गणित की परीक्षा देने के बावजूद रिजल्ट में अनुपस्थित बता दिया गया। साक्षी का कहना है कि उसने सभी 6 विषयों की परीक्षा दी थी। जब परिणाम आया तो ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि उसे गणित में अनुपस्थित दिखाया गया है।