केतार प्रखंड क्षेत्र के खैरवा एवं परती सोन नदी के तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में केतार प्रखंड के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों एवं अन्य प्रखंडों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। सुबह से ही लोगों ने सोन नदी में स्नान कर तिल और चावल छूकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोगों ने मेले में लगे