ओबरा: ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, हर घर नल योजना की मांग
Obra, Sonbhadra | Mar 24, 2025 सोनभद्र जिले के ओबरा से सटे ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के ख़ैरेटिया गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन और ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने हर घर नल योजना लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि जिले का प्रमुख हिस्सा होने के बाद भी यहां के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।