गगरेट: कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगा, अब हिसाब देना पड़ेगा
Gagret, Una | Dec 1, 2025 भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने सोमवार दोपहर 1 बजे कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगा है। ऊना जिला में महिलाओं को ₹1500 नहीं मिले। बेरोजगार युवा नौकरियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आने वाले 2027 के चुनावों में जनता इनसे हिसाब लेगी। जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया।