सिकंदराराऊ: साँड़ के हमले से घायल किसान यूनियन पदाधिकारी की उपचार के दौरान अगसौली चौराहे पर हुई मौत, अधिकारी पहुंचे
राकेश कुमार भारतीय किसान यूनियन टिकैत में पदाधिकारी थे। कुछ दिन पूर्व एक आवारा साँड़ ने उनके पेट में सिंह मार दिया था जिससे वह गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों के द्वारा उनका उपचार कराने के बाद घर ले जाया गया था। गुरुवार को अचानक उनके दर्द उठा तो परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। कासगंज रोड पर स्थित अगसौली चौराहे पर उनकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई।