जमुई: मरकट्टा में सेवा पर्व पर 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, DM नवीन ने गर्भवती महिला को पोषण पोटली देकर किया सम्मानित
Jamui, Jamui | Sep 17, 2025 जमुई प्रखंड के मरकट्टा गांव में सेवा पर्व के अवसर पर बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे 8वां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर गोदभराई उत्सव में DM नवीन द्वारा पोषण की पोटली से गर्भवती महिला को सम्मनित किया गया। साथ ही परंपरागत तरीके से गोदभराई की रस्म अदा किया गया और अन्नप्राशन दिवस भी मनाया गया।