जयपुर गांव में बुधवार की देर रात्रि अग्निकांड की घटना में खलिहान पर रखा धान जलकर राख हो गया. जयपुर निवासी मोहम्मद जब्बार ने सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह को आवेदन देते हुए मुआवजा राशि मुहैया कराने की मांग की है. गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे मुखिया प्रतिनिधि मो हाशिम ने बताया कि खलिहान में आग लगने से 10 बीघा जमीन का धान जलकर राख हो गया.