बंगाणा: डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में पंचभीष्म यज्ञ का आयोजन, पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने डाली आहूतियां
Bangana, Una | Nov 4, 2025 उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। आश्रम परिसर में चल रहे पंचभीष्म यज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मंगलवार दोपहर कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो विशेष रूप से आश्रम पहुंचे और यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन कुंड में आहूतियां अर्पित कीं।