चम्बा: पैराग्लाइडिंग पर लगाई गई रोक को हटाया गया
Chamba, Chamba | Sep 17, 2025 पैराग्लाइडिंग पर लगाई गई रोक हटा दी गई है। पैराग्लाइडिंग पर रोक हटते ही पैराग्लाइडिंग पायलट अपने पैराग्लाइडर उठाकर पैराग्लाइडिंग साइट पर से उड़ने शुरू हो गए हैं। यहां स्पष्ट कर दें कि बरसात के चलते अधिकारिक तौर पर 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाई जाती है। बहरहाल अब मौसम साफ होने पर पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडर उड़ने शुरू हैं।