चूरू: जिले में गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना में स्वेच्छा से चूरू के 16,875 व्यक्तियों ने किया गिव अप
Churu, Churu | Apr 22, 2025 चूरू जिले में 01 नवम्बर, 2024 से शुरू हुए गिव अप अभियान में मंगलवार तक 16875 व्यक्तियों ने गिव अप किया। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शाम 5 बजे करीब बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा के निर्देश पर 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा योजना पोर्टल खोला गया, जिसमें चूरू जिले में 31206 नए आवेदन प्राप्त हुए है। गिव अप अभियान में चूरू जिले में 180 अपात्र परिवारों को नोटिस जारी किया।