शेखपुरा: राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने सदर अस्पताल में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का उद्घाटन किया, महिलाओं को होगा फायदा
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का बुधवार को दिन के 12:30 बजे सदर अस्पताल में उद्घाटन किया गया। राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल के साथ अन्य चिकित्सा पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान से महिलाओं को काफी फायदा होगा। खास तौर पर गैर संचारी रोग जैसे कैंसर, एनीमिया, टीवी, सेल रोग सहित अन्य बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता आएगी।