मसूरी सिविल अस्पताल को सिर्फ "रिफरल अस्पताल" बताने वालों को सीएमएस डॉ. खजान सिंह चौहान ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया है। उनके अनुसार पिछले एक वर्ष में अस्पताल में 80 हजार ओपीडी और 20 हजार इमरजेंसी मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल का रेफरल प्रतिशत मात्र 0.3% है। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और डिलीवरी जैसी सेवाएं भी यहां उपलब्ध हैं। सीएमएस का कहना है कि बिना तथ्यों के अस्पताल को रिफरल सेंटर कहना न केवल सरकार की छवि को प्रभावित करता है बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल भी गिराता है।
#Mussoorie #CivilHospital #Healthcare #Uttarakhand #NewsUpdate