मानपुर: बाँधवगढ़ में जल्द शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, संचालक मंडल ने सुरक्षा के लिए कलेक्टर को दिया पत्र
Manpur, Umaria | Nov 11, 2025 बाँधवगढ़ मे पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का जल्द शुभारंभ किया जाएगा।इसके लिए म.प्र.मे मंत्रिपरिषद के अनुमोदन उपरान्त प्रदेश मे सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निजी आपरेटर के सहयोग से राज्य के भीतर हेलीकॉप्टर सेवा संचालन किया जाएगा।इसके तहत हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर उमरिया को कंपनी के प्रतिनिधियो ने पत्र दिया है।