जोगिंदर नगर: भजराला के नायब सूबेदार प्यार चंद पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से पत्नी ने वीर पति को दी अंतिम विदाई
उपमंडल जोगिंदरनगर की ग्राम पंचायत मटरू के भजराला गांव में उस वक्त मातम पसर गया। जब भारतीय सेना के जांबाज नायब सूबेदार प्यार चंद 45 साल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। भारत मां के इस वीर सपूत का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जहां हर आंख नम दिखाई दी। नायब सूबेदार प्यार चंद पिछले 25 वर्षों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।