केरेडारी: हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड के जोरदार गांव से तीन मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन चिंतित
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के जोरदार गांव के तीन मजदूर दो सप्ताह से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। दुखन पासवान और राजू पासवान कोलकाता से लौटते समय अपने दोस्त तिलेश्वर पासवान को रिसीव करने बुलाए थे। तभी से तीनों का कोई सुराग नहीं है। परिजनों ने थाने व एसपी से खोजबीन की गुहार लगाई है। मामले ने पूरे गांव में चिंता का माहौल बना दिया है।