मंडला: कलेक्टर की पहल: किसानों को मिला जैविक उत्पादों का नया मंच, मंडी परिसर में साप्ताहिक जैविक हाट का डीएम ने किया शुभारंभ
Mandla, Mandla | Dec 2, 2025 भोजन की थाली में बढ़ते रासायनिक तत्वों की मात्रा आज पूरे समाज, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसी चिंता को दूर करने और जैविक उत्पादों के प्रति बढ़ती रुचि को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मंडला जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे साप्ताहिक जैविक हाट का शुभारंभ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा किया गया।