अमरोहा: अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
Amroha, Amroha | May 19, 2025 आज सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे अमरोहा के गांव सहसपुर नगर के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। मोहम्मद शमी और मुख्यमंत्री की काफी समय तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मद शमी के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की है।