बहराइच: छोटी बाजार इलाके में युवती ने मनचले की सरे बाजार में पिटाई की, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
बहराइच जिले में एक युवती ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले को सरे बाजार जमकर पीटा। युवती ने मनचले को थप्पड़ों और चप्पलों से जमकर धुनाई की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना कोतवाली नगर इलाके के छोटी बाजार इलाके की बताई जा रही है। पिटाई का वीडियो एक कपड़े के शो रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।