जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिले की 24 पंचायतों में चौथे "सहयोग शिविर" का सफल आयोजन किया गया।
शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण किया गया तथा कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया गया।
शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, आवास योजना, मनरेगा एवं अन्य विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई।
जिला प्रशासन ने बताया कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
@iprdbihar
#sahyogshivir
#easeofliving