गुरूर: 25 नवंबर तक करा सकेंगे नवीन पंजीकरण व रकबा संशोधन, धनोरा समिति में 72 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी
Gurur, Balod | Nov 24, 2025 सेवा सहकारी समिति मर्यादित धनोरा में 15 नवंबर से अब तक 7257 क्वि. की धान खरीदी हो चुकी है। प्राधिकृत अध्यक्ष परमानंद साहू ने बताया कि समिति में अब तक 11 गांव से 147 पंजीकृत किसान लाभान्वित हो चुके है। वहीं गुरूर सहित ग्राम सोरर, कंवर, मोहारा, बासीन, घोघोपुरी, कोचवाही, हितेकसा जैसे समिति में भी क्षेत्र के पंजीकृत किसान समर्थन मूल्य में धान बेचने पहुंच रहे है।