कांगड़ा: कांगड़ा एयरपोर्ट के पास भूस्खलन नहीं थम रहा, बनोई से लदवाड़ा तक वाहनों का लगा जाम
Kangra, Kangra | Sep 16, 2025 मंगलबार 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कांगडा एयरपोर्ट की पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मंडी-पठानकोट हाईवे करीब ढाई घंटे बंद रहा। सुबह साढ़े 7 बजे भारी मलबा गिरने के कारण हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। हाईवे के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सुबह 7:30 बजे लगा जाम 10 बजे एक तरफा मार्ग बहाल होने से कुछ हद तक खुल पाया। लेकिन इसके बाद भी लगातार हाईवे पर जाम लग रहा।