खिरकिया: खिरकिया में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, दिल्ली ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में अलर्ट जारी
Khirkiya, Harda | Nov 11, 2025 खिरकिया दिल्ली के लाल किला मैदान के बाहर हुए कार विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश में जारी हाई अलर्ट के चलते हरदा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत सोमवार रात 10 बजे खिरकिया में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। छीपाबड़ पुलिस ने यह विशेष अभियान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच चलाया।