ओट: औट: स्वास्थ्य होकर लौटे द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने देवताओं का लिया आशीर्वाद
कुछ महीनों की अस्वस्थता के पश्चात द्रंग के लोकप्रिय विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने अपने कुल देवता बूढ़ा पिंगल जी,देव झाथी वीर जी,देव टुंडी वीर जी व देव अरजिया पाल जी के पवित्र दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवताओं की कृपा और आशीष से स्वास्थ्य लाभ हुआ है। उनकी दिव्य शक्ति से मन में नई ऊर्जा, विश्वास और क्षेत्र सेवा का संकल्प और दृढ़ हुआ है।