पुलिस थाना सिंघाना द्वारा साइबर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी सुगन सिंहके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त एक शिकायत के आधार पर बैंक द्वारा जारी संदिग्ध खाते पर कार्रवाई कर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।