बालोद: आरटीओ चालान का मैसेज भेजकर आरएचओ से ठगे 55 हजार रुपए, बीएमओ के व्हाट्सएप ग्रुप में आया था लिंक, बालोद थाने में FIR दर्ज
Balod, Balod | Sep 16, 2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाटोबाड़ में पदस्थ ग्राम उमरादाह निवासी आरएचओ चिरंजीव कुमार नायक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें आरटीओ चालान की फाइल डाउनलोड करवा कर 55 हजार 612 रुपए का चूना लगा दिया। आरएचओ की शिकायत पर बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।