खड़गपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में बुधवार 2 pm को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि विनोद सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।