पाटन: पाटन और आसपास के इलाकों में किसान कर रहे पराली प्रबंधन, पंजाब से आई मशीन से पराली का हो रहा सदुपयोग
पाटन और आसपास की इलाकों में धान की कटाई जोरों पर है कटाई के बाद किसान बोनी जल्द से जल्द करें। इसके लिए परली का प्रबंध कर रहे हैं। पंजाब से आए मशीन के चालक लखबीर सिंह ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि धान की खेती के बाद अक्सर किसान उसकी पराली में आग लगा देते हैं लेकिन आधुनिक मशीन के प्रयोग से किसानों की पराली को हटाया जा रहा है जिसमें लागत नहीं आती।