नैनपुर: कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नवीन अस्थाई केंद्रीय विद्यालय स्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
Nainpur, Mandla | Nov 27, 2025 कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गुरुवार शाम 4:30 बजे नवीन माध्यमिक शाला जहां अस्थाई तौर पर अगले सत्र से केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत होनी है का निरीक्षण किया। क्योंकि नैनपुर में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है एवं ग्राम समनापुर में नवीन विद्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के तहत अगले सत्र मार्च से विद्यालय में बच्चों के एडमिशन किए जाएंगे।