नवाबगंज: आदमपुर भटपुरा में सरकारी हैंडपंप खराब, प्रधान प्रतिनिधि ने मरम्मत का दावा किया, कई वर्षों से खराब पड़ा नल
बाराबंकी के हरख विकास खंड स्थित आदमपुर भटपुरा गांव में सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की कमी से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है।यह हैंडपंप बारात घर के पास लगा है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है।